फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body of an elderly man accused of molestation was found hanging.

Fatehpur News: फंदे से लटका मिला छेड़छाड़ के आरोपी वृद्ध का शव

Tue, 16 Dec 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man accused of molestation was found hanging.
खागा। कोतवाली क्षेत्र खागा में छेड़छाड़ के आरोपी वृद्ध सिद्धगोपाल (60) का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने फंदे पर शव देखा और सूचना परिजन को दी। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात वृद्ध पर छोड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी के दो बेटे परदेस में रहते हैं। वह बहू के साथ रहता था।
विज्ञापन

एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि रविवार शाम उसकी नाबालिग बेटी नलकूप से चाबी देने लौट रही थी। आरोप है कि तभी सिद्धगोपाल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से जानकारी ली।
विज्ञापन


रात में किशोरी के पिता ने आरोपी सिद्धगोपाल के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। सोमवार भोर पहर गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से उसका शव लटका मिला। इंस्पेक्टर खागा आरके पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की वास्तविकता स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर पर बंधा था गमछा, व्यवस्थित थे कपड़े
सिद्धगोपाल का फंदे से लटका शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा तो शव पर चोट के निशान नहीं थे। उसके कपड़े पूरी तरह से व्यवस्थित थे और सिर पर पगड़ीनुमा गमछा भी बंधा था। ऐसे में पुलिस का अनुमान है कि सिद्धगोपाल ने घटना से परेशान होकर यह कदम उठाया है।


घटना के बाद दोनों पक्ष में हुई थी कहासुनी
ग्रामीणों की मानें तो छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद दोनों पक्ष के बीच तीखी कहासुनी हो रही थी और इसके बाद भी पुलिस को खबर दी गई। इस पर वहां से चला गया और पुलिस के सामने नहीं आया। मध्य रात्रि के करीब वह घर आया और बहू से बताया कि वह सोने जा रहा है। इसके बाद उसका शव सुबह पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed