{"_id":"6a25b715af716b25a609c56c","slug":"the-body-of-a-girl-was-found-hanging-from-a-dupatta-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156277-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला बालिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला बालिका का शव
विज्ञापन
फाइल फोटो-31-रूपा। स्रोत: परिजन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के बरुहा गांव में रविवार दोपहर गांव किनारे पेड़ पर फंदे से बालिका का शव लटका मिला। भाई ने पुलिस को बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर परिजन से पूछताछ की।
गांव बरुहा निवासी रामबाबू प्रजापति की पुत्री रूपा देवी (11) गांव के जूनियर विद्यालय में कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। वह मां मां गुड्डी देवी के साथ सुबह खेत गई थी। खेत से घर आने के बाद खाना खाकर निकल गई।
गांव से कुछ दूरी पर पानी टंकी के पास ग्रामीणों ने पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका उसका शव देखा। भाई शिवबहादुर ने बताया कि बहन एक वर्ष से पेट दर्द की समस्या से ग्रसित थी। इसके चलते ही आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जहर खाने से युवती की मौत
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के चितौली गांव में परिजन की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने जहर खाकर जान दे दी। चितौली गांव निवासी दिनेश पासवान की पुत्री सुलोचना (18) को रविवार सुबह किसी बात को लेकर परिजन ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर हरदों सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।