फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The board meeting approved the implementation of the self-taxation system.

Fatehpur News: बोर्ड बैठक में स्वकर गृह प्रणाली लागू करने पर लगी मुहर

Sun, 28 Dec 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The board meeting approved the implementation of the self-taxation system.
हथगाम (फतेहपुर)। आदर्श नगर पंचायत हथगाम के सभागार में शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में नगर की आय बढ़ाने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वकर गृह प्रणाली लागू करने पर सहमति बनी। साथ ही जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए हर वार्ड में एक-एक लाख रुपये की लागत से टूटी नालियों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। कुल मिलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध होने पर पेयजल, सड़क, पार्क और सुंदरीकरण से जुड़े कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं और कस्बे को स्वच्छ रखने के लिए जनता से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में जीआईएस सर्वे, मनकामनेश्वर धाम पर वाटर कूलर स्थापना और सफाई कार्यों के लिए आउटसोर्सिंग का नया टेंडर जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही नगर पंचायत कार्यालय भवन की रंगाई-पुताई को भी स्वीकृति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रोहित मिश्रा, ईओ देवहूती पांडेय, अश्वनी अग्निहोत्री, मनोज सिंह, वीरेन्द्र कुमार, महेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, दयावती, फरीदा बेगम, शबनम बानो, सगीर अहमद, मुनाज अहमद, सर्वेश कुमारी और आयशा सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed