{"_id":"5781516e4f1c1bdf1e7f9f73","slug":"the-bjp-red-rising-crime-police-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते अपराध पर लाल हुए भाजपाई, थाने घेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते अपराध पर लाल हुए भाजपाई, थाने घेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
ललौली थाने में प्रदर्शन करते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध बढ़ने से लाल हुए भाजपाइयों ने शनिवार को जिले के सात थानों में प्रभावी प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार पर तंज कसे गए। वहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी ताकत का अहसास कराया।
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज हो गया है। अपराधी भयमुक्त और जनता भययुक्त है। अब तो अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वह वर्दीधारियों की भी जान ले ले रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। भारतीय जनता पार्टी प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग सात थानों में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
यमुना क्षेत्रों में हो रहे खनन पर जताई नाराजगी- बहुआ। ललौली थाने पर मलवां अध्यक्ष सुधीर मिश्र के नेतृत्व में थाना घेरा गया। इस मौके पर भाजपा नेत्री अपर्णा सिंह गौतम, संतोष सिंह उर्फ बाबुन, प्रमोद द्विवेदी, महेश चंद्र साहू ने थानाध्यक्ष विपिन सिंह को ज्ञापन सौपा। भाजपाइयों ने अढ़ावल, कोर्रा, ओती यमुना क्षेत्रों में हो रहे खनन पर नाराजगी जताई। साथ ही पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। इस दौरान राजा सिंह कछवाह, नवनीत शुक्ल, सुधीर मिश्रा, विनोद बाजपेई, सुरेश सिंह चौहान, पुष्पराज मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने गेट पर रोका, धरने पर बैठे भाजपाई- हुसेनगंज। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई के नेतृत्व में पार्टीजनों ने शनिवार को हुसेनगंज थाने पर प्रभावी विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इस पर कार्यकर्ता गेट पर ही बैठ धरना देकर बैठ गए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आज प्रदेश में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं रह गया है। इस मौके पर संतोष सिंह राजू, पंकज सिंह, अखिलेश द्विवेदी, शैलेंद्र रघुवंशी, शिवशंकर अग्निहोत्री, अजय त्रिवेदी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों व पुलिस में नोकझोंक- औंग। थाना औंग पर ं जिला पंचायत सदस्य एवं धरना प्रभारी जयंती वर्मा ने अगुवाई की। भाजपा नेता अवधेश मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता पहुंचे, यहां पहले से मुस्तैद भारी पुलिस फोर्स से नोकझोंक करते हुए थाना परिसर की जमीन पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन में भाजपा नेता बैजनाथ वर्मा, सोनल सिंह, राजभान सिंह, अरुण शुक्ला, अनिल त्यागी, मधुराज विश्वकर्मा, प्रमोद द्विवेदी, कमलेश सविता, श्याम लाल निषाद आदि ने सपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान एक नेता के पुलिस से हाथ मिलाने पर उसकी जमकर खिंचाई भी की गई।
यूपी में कायम है गुंडाराज और जंगलराज- खखरेरू। थाना खखरेरू पर भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि पूरे प्रदेश में गुंडाराज और जंगलराज चल रहा है। सभी दफ्तरों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकार के मंत्री लूट खसौट करने में लगे हैं। ऐसे में सरकार के इन नुमाइंदों से जनता के हिफाजत की उम्मीद कैसे की जा सकती है। इस मौके पर हिमांशु त्रिपाठी, बब्बू तिवारी, कपिल सिंह, बुद्दा महराज, दुर्गा शंकर गुप्ता, बाबूराम, बाल्मीकि सिंह, रामप्रकाश, राकेश द्विवेदी और पुत्तन तिवारी मौजूद रहे।
अगले चुनाव में सपा को भुगतने होंगे परिणाम- थरियांव। सदर क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थरियांव थाने पर प्रभावी प्रदर्शन किया। एसओ को ज्ञापन देकर टैंपो स्टैंड में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ नाराजगी जताई। सदर विधायक ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा तो आंदोलन होगा। विधायक ने कहा कि विधानसभा के अगले वर्ष होने वाले चुनाव में जनता सपा सरकार को माकूल जवाब देगी। इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप सिंह, शिव शरन सिंह यादव रहे।
अपराधी, नेता व अधिकारियों का है गठबंधन- गाजीपुर। भाजपाइयों ने गाजीपुर थाने में विरोध प्रदर्शन करते हुए बढ़ते अपराधों पर नाराजगी जताई। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि शासन और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अपराध हो रहे हैं। सत्तादल के नेताओं का संरक्षण अपराधियों को मिला हुआ है। ऐसे में पुलिस के अधिकारी अपराधियों पर हाथ नहीं डाल पाते हैं। भाजपाइयों ने अपराधियों को जेल भेजने और क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन में भाजपा नेता ओम मिश्रा, मनोज मिश्रा, देवराज, नीरज सिंह, सुरेश परमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ।
अखिलेश सरकार में जनता सुरक्षित नहीं- असोथर। पुलिस थाने पर भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी साहू की अगुवाई में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की गुंडागर्दी, महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, लूट चोरी की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताई। कहा कि जंगल राज के चलते प्रदेश में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर शिव प्रताप सिंह, अरविंद बाजपेई, सुधा मौर्या, शिव सागर, अमित अग्निहोत्री, संदीप मिश्रा रहे।
आज खागा कोतवाली घेरेंगे भाजपाई- फतेहपुर। रविवार को भाजपा कोतवाली खागा में प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए जिला महामंत्री दुर्गा शंकर गुप्ता, बलराम पासवान, विधायक कृष्णा पासवान, राकेश, चेयरमैन गीता सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।