फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The bike rider truck collision killed teacher

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

Fri, 23 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
The bike rider truck collision killed teacher
घटना स्थल रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार निवासी शिवेंद्र उर्फ मुनटुन सिंह ढाबा मालिक व प्रमुख व्यवसायी हैं। उनका बेटा अतुल सिंह उर्फ ज्ञानू (25) अमौली क्षेत्र के पांडेयपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत था। बुधवार की शाम पांच बजे अपनी मां सरिता सिंह से बताकर गांव दादनखेड़ा मौसा रज्जन सिंह के घर बाइक से गया था।
विज्ञापन



देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो मां ने फोन किया। उसने बताया कि खाना खा चुके हैं और शीघ्र घर आ रहे हैं। इसके बाद जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो पिता व परिजनों ने उसके मोबाइल पर काल किया, लेकिन घंटी बजती रही और फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही खोजबीन शुरू की। पूरी रात खोजने के बाद उसका पता नहीं चला। गुरुवार की भोर पांच बजे एक टेंपो चालक ने नारायन ढाबा मालिक डा. रामशरण परिहार को बताया कि एक युवक का शव व बाइक बांदा सागर हाईवे किनारे अलीपुर के समीप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबा मालिक ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर शव की शिनाख्त की और उसके परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर भीड़ एकत्र हो गई। थानाध्यक्ष अंजन सिंह ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट लिखने के बाद शव  का पोस्टमार्टम कराया है।


ढाई माह ही कर सका नौकरी
चौडगरा (बिंदकी) अमौली विकास खंड के गांव पांडेयपुर के प्राथमिक विद्यालय में  अतुल सिंह उर्फ ज्ञानू ने जुलाई माह में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती पाई थी। ढाई माह नौकरी करने के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई।



पूर्वमंत्री सहित ढांढस बंधाने पहुंचे नेता
चौडगरा (बिंदकी) कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार निवासी मुनटुन सिंह के बेटे की मौत की खबर पर पूर्वमंत्री सपा के घोषित प्रत्याशी अमरजीत सिंह जनसेवक, अचल सिंह, राजेंद्र पटेल, पंचायत सदस्य आशीष सिंह उर्फ पिंटू गौतम, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, जीतू सिंह, रामभवन सिंह मोटू, कल्यानसिंह, गोरे सिंह गौर ने गांव पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed