{"_id":"5839e0024f1c1bd24d13b599","slug":"the-barrier-remains-captive-in-the-school-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की फीस जमा करने में नोट बंदी बनी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की फीस जमा करने में नोट बंदी बनी बाधा
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते कांग्रेसी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने कहा कि नोटबंदी का असर आम आदमी में हुआ है। दिनभर बैंक में लाइन लगाने के बाद भी लोगों को रुपये नहीं मिल रहे हैं। पिछले 15 दिनों से लोगों के जेब में रुपया नहीं है। बच्चों के स्कूल की फीस जमा करने के लिए भी रुपया नहीं है।
आईटीआई रोड के कैंप कार्यालय में कांग्रेस कमेटी की प्रेसवार्ता हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि नोट की वजह से मजदूरी करने वालों को रोजगार नहीं मिल रहा है। जो काम करते भी हैं, उनको रुपया नहीं मिलता है। जिले में ही नहीं पूरे देश मेें अव्यवस्था फैली हुई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 28 नवंबर को भारत बंद का आवाहन किया। उनके निर्देश पर जिला बंदी कराई जाएगी। शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने कहा कि नोट बंद होने से व्यापारी, किसान भी परेशान है। 15 दिन में व्यापारियों का व्यापार 50 फीसदी से कम हो गया है। लेबर खर्च, बिजली बिल भी नहीं निकल रहा है। इस मौके पर राजेंद्र लोधी, श्रवण कुमार गौड़, पीरजादा कासिम, स्वरूपराज सिंह जूली, मनोज घायल, राजन तिवारी, राजीव लोचन निषाद, जगतपाल पासवान, अरुण जायसवाल, अनुपम सिंह रामप्रसाद, शैलेंद्र मौजूद रहे।