{"_id":"6003309e8ebc3e30d030a383","slug":"the-bakiu-tikait-faction-demonstrated-with-11-point-demands-fatehpur-news-knp606383044","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू टिकैत गुट ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू टिकैत गुट ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
भाकियू के धरना प्रदर्शन स्थल पर किसानों की समस्याएं सुनती एसडीएम प्रियंका सिंह
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। भाकियू टिकैत गुट ने 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यहां एसडीएम ने किसानों की समस्याएं सुनी और कहा कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
शनिवार को नगर के ललौली चौराहे के समीप भाकियू टिकैत गुट के प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस ले। नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए।
ताकि किसान खेतों की सिंचाई कर सके। 10 वर्ष से अधूरे बाईपास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जल्द काम नहीं शुरू हुआ, तो किसान वहां प्रदर्शन करेंगे।
किसानों के धरने की सूचना पर पहुंची एसडीएम प्रियंका ने उनकी समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगें जल्द पूरी की जाएंगी।
धरना में पहुंची ईओ निरूपमा प्रताप से यूनियन के लोगों ने शिकायत करते हुए कहा कि कांशीराम कालोनी में 29 कालोनियां पर कब्जा है। कुछ लोगों ने किराये पर कालोनी दे रखी है।
विज्ञापन
इनकी जांच करके कार्रवाई की जाए। ईओ ने बताया कि इसकी जांच करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष देव नारायण पटेल, जय कुमार पांडे, सज्जन सिंह, जय नारायण सिंह, सुखीराम, शंकर यादव, राजकुमारी, ज्ञानेंद्र पटेल, अंगद सिंह, कप्तान सिंह आदि रहे।