फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The arrow takes only Gunje meghanaath Jaykare

मेघनाथ को तीर लगते ही गूंजे जयकारे

Mon, 05 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The arrow takes only Gunje meghanaath Jaykare
लक्ष्मण को शक्ति लगने पर विलाप करते राम - फोटो : अमर उजाला
देवमई विकास खंड के बकेवर कस्बे में रविवार को मेला के तीसरे दिन मेघनाथ व लक्ष्मण के बीच युद्ध हुआ और देवी-देवताओं की झांकियां निकाली। लक्ष्मण को शक्ति लगते ही राम सेना में मायूसी छा गई। वहीं जब मेघनाथ का वध हुआ तो सभी जयकारे लगाने लगे। वहीं मेले में बच्चों ने झूलों व पकवान का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


धार्मिक महोत्सव के तीसरे दिन मेला परिसर पुरानी बाजार से रामदल से उनके छोटे भाई लक्ष्मण व रावण दल से मेघनाथ के बीच युद्ध देखने के लिए भीड़ जुटी। लक्ष्मण को शक्ति लगते ही विभीषण की सलाह पर बीर हनुमान पहले सुषेन वैद्य व उसके बाद संजीवनी लेने पहुंचे और पूरा पर्वत ही उठा लाए। इस दौरान राम का विलाप सुनकर दर्शकों की आंखें नम हो गई। तभी लक्ष्मण के होश आने पर वह फिर मेघनाथ से युद्ध करने के लिए मैदान में पहुंचे। यहां मेघनाथ के मारे जाने पर लखनलाल के जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन


इसके पहले एक दर्जन से अधिक झांकियां पथिक धाम, लटेश्वर धाम व कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। दर्शकों ने राम दल का स्वागत कर पूजा की। व्यवस्था संभालने वालों में कमेटी के अध्यक्ष मनोज शुक्ला, सत्यम, अनमोल, गौरव, आलोक, हिमांशू सहित कमेटी अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed