फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The administration stopped the body from being buried, dug a pit on the farm to bury the dead body

Fatehpur News: प्रशासन ने शव दफनाने से रोका, खेत पर दफनाने खोदा गड्ढा

Mon, 12 Feb 2024 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
The administration stopped the body from being buried, dug a pit on the farm to bury the dead body
फोटो- गांव में मौजदू भीड़ को समझाती पुलिस
विज्ञापन

- सरकारी जमीन पर शव दफन किए जाने की हुई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सरकारी जमीन पर शव दफनाने की शिकायत पर एक पक्ष के लोगों आक्रोशित हो उठे। शव देर रात तक दफन नहीं किया जा सका। हालांकि मृतक परिवार के लोग अपनी जमीन पर शव दफन करने को राजी हुए। रात नौ बजे तक शव नहीं दफन किया जा सका है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां मशायक गांव के निवासी मंजूर अली (90) की रविवार को आकस्मिक मौत हो गई। परिवार के फिरोज आलम ने बताया कि वह लोग सार्वजनिक कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर पहुंचे। गड्ढा खोदा गया। ग्राम प्रधान वीरेंद्र मौर्य ने शव दफनाने पर आपत्ति जताई। उच्चाधिकारियों को शिकायत की। एसडीए, सीओ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने भी उनकी सुनवाई नहीं की। मामले को लेकर कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। प्रशासन ने खोदवाए गड्ढे को बंद करा दिया। परिवार के लोग अपने खेत पर शव को दफन करेंगे। एसडीएम नंदप्रकाश मौर्या ने बताया कि मौके की पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन

--------
महिला से छेड़खानी
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में महिला से एक युवक ने छेड़खानी की। महिला का शोर सुनकर लोगों ने उसे दौड़ाया। वह मौके से भाग निकला। महिला का आरोप है कि छेड़खानी और उसे अगवा करने की कोशिश की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कंटेनर की टक्कर से दंपती घायल
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के पनई इनायतपुर गांव निवासी शिवम सिंह बाइक से सुबह पत्नी राधा देवी को समीक्षा अधिकारी की परीक्षा दिलाने जा रहा था। खागा हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। इधर, राधानगर थाना क्षेत्र के केवई मोड़ पर ट्रैक्टर चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो में सिर्फ चालक था। वह बाल-बाल बचा। ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा। चालक नशे में होना बताया जा रहा है। चालक को पुलिस के सुपुर्द किया है। संवाद

---------------
गर्भवती समेत दो महिलाएं छत से गिरी
फतेहपुर। सदर कोटवाली क्षेत्र के अस्ती निवासी कमरजहां घर के आंगन का फोल्डिंग जाल खोलकर सफाई कर रही थी। संतुलन बिगड़ने पर छत से गिरकर घायल हो गई। उसे डाक्टर ने जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया है। उधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सलेमाबाद निवासी दुर्गेश की 20 वर्षीय पत्नी निशू आठ माह की गर्भवती है। वह छत से गिरकर घायल हो गई।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed