{"_id":"6ac155a042820c4c0609feb7","slug":"the-administration-continued-its-efforts-to-clear-the-debris-on-the-sixth-day-as-well-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163775-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छठवें दिन भी मलबा हटवाने में जुटा रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छठवें दिन भी मलबा हटवाने में जुटा रहा प्रशासन
विज्ञापन
फोटो-47-: मलवा धमाके में घटनास्थल से हटाया जा रहा मलबा। संवाद
फतेहपुर। मलवां कस्बे के बनियन मोहल्ला में फल विक्रेता सुरेश गुप्ता के घर 28 सितंबर को हुए विस्फोट के बाद प्रशासन की निगरानी में मलबा हटाने का काम जारी रहा। पुलिस ने प्राथमिक जांच में कार्बाइड से धमाका होने की पुष्टि की है। मकान के नीचे चौथे सिलिंडर की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है।
विस्फोट में सुरेश गुप्ता के बेटे समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने हादसे में कार्बाइड, बैटरी, सिलिंडर व आतिशबाजी के मिश्रण से विस्फोट की बात कही है। हादसे के छठवें दिन भी घर के निचले हिस्से में जमे मलबे की सफाई होती रही और पुलिस की आवाजाही बनी रही।
मेडिकल कॉलेज से घर पहुंचे सुरेश गुप्ता की हालत परिजन ने ठीक नहीं बताई। उन्हें दौरे पड़ने की बात कही गई। कानपुर से रिश्तेदारों के साथ दो बेटों को खोने वाली पूजा घर पहुंची, कुछ सामान जुटाया और रिश्तेदारों के साथ कानपुर लौट गई। पूजा ने कहा कि पति के बाद जिंदगी का सहारा रहे दोनों बेटों की मौत इसी घर में हुई। इसे देखते ही डर लगता है और अब वह यहां नहीं रह सकती।