फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   terror of monkeys is not stopping, people are being hunted

Fatehpur News: नहीं थम रहा बंदरों का आतंक, शिकार हो रहे लोग

Wed, 02 Aug 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 02 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
terror of monkeys is not stopping, people are being hunted
संवादव्न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिंदकी। क्षेत्र में बंदरों का आतंक चरम पर है। झुंड के झुंड में बंदर हर जगह मंडराते नजर आ रहे हैं। गली मोहल्ला में लोगों का पैदल गुजरना मुश्किल है। आए दिन इन बंदरों के हमलों से लोग घायल हो रहे हैं। क्षेत्र में इन दिनों बंदरों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
बंदरों के झुंड घर की छतों से लेकर गली मोहल्लों की सड़कों में बैठे नजर आते हैं। लोगों का पैदल निकलना मुश्किल है। मंगलवार को कुंवरपुर रोड स्थित दयानंद इंटर कॉलेज के समीप एक मेडिकल स्टोर पर महिला दवा खरीद रही थी।
विज्ञापन

महिला के साथ मौजूद उसके बेटे पर दो बंदरों ने हमला कर दिया। बच्चे के हाथ से मौजूद सामान की थैली लेकर बंदर भाग गए। हाथ में बंदर का पंजा लगने बच्चा लहूलुहान हो गया। वन दरोगा श्रवण कुमार शुक्ला ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं हैं और न ही संसाधन हैं। कई माह पूर्व एक बंदर को पकड़ने के दौरान दो वन रक्षक घायल भी हो गए थे। अलग से टीम बुलाकर बंदरों को पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed