फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tempo overturns child deaths, ten injured

टेंपो पलटने से बच्चे की मौत, दस घायल

Wed, 01 Mar 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturns child deaths, ten injured
जिला अस्पताल में रोती बिलखती मां से लिपटा बेटा। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र हाईवे के टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर तेजरफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे में दस लोग लहूलुहान हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेंपो चालक आगे सवारियां बैठाने के लिए तेजरफ्तारी से भगा रहा था। उसी से टेंपो बेकाबू हो गया। कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव की ओर से टेंपो यात्रियों को लेकर खागा कस्बा जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे टेंपो ने टोल प्लाजा पार किया। तेजरफ्तार में अनियंत्रित होने से टेंपो पलट गया। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। गंभीर घायलों को एंबुलेंस जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

विज्ञापन


वहां छीमी गांव के श्यामाचरण के बेटे अंशू (11) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन खुशबू, भाई हिमांशु व मां सुधा का इलाज किया गया। खुशबू ने बताया कि वे लोग रायबरेली जिले के सलवन गांव मामा के  घर जा रहे थे। वहां मंगलवार को तिलक समारोह था। खागा से उन्हें दूसरी सवारी पकड़नी थी। हादसे में छीमी गांव की राजेंद्र की पत्नी राजरानी, पुरइन गांव निवासी प्रसाद और उनकी पत्नी रामपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। कोतवाल एयू सिद्दीकी ने बताया कि हादसा तेजरफ्तार में टेंपो भगाने से हुआ है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed