फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tempo collision son's death, father severe

टेंपो की टक्कर से बेटे की मौत, पिता गंभीर

Fri, 19 Aug 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Tempo collision son's death, father severe
सीएचसी बिंदकी में मृतक मासूम की बेहोश पड़ी मां। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड दरवेशाबाद मोड़ पर गुरुवार को एक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। फलस्वरूप बाइक सवार विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके मासूम बेटे की मौत हो गई। हादसे में पत्नी और एक अन्य बच्चे को भी चोट लगी। विनोद बाइक से पत्नी व दो बच्चों को लेकर ससुराल जा रहे थे। हालत गंभीर होने की वजह से विनोद को सीएचसी से कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



गांव मलवां थाना क्षेत्र के गांव खलहरियापुर निवासी विनोद कुमार पत्नी सीमा, 11 वर्षीय पुत्र हर्षित, पुत्री खुशी को लेकर बाइक से ससुराल घरहीखेड़ा जा रहे थे, यह बिंदकी क्षेत्र में है। दरवेशाबाद मोड़ पर सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मारदी। इस पर हर्षित उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। विनोद हेलमेट लगाए थे, इस वजह से सिर में उतनी गहरी चोट नहीं लगी। शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोट आई है। पत्नी और खुशी को भी चोट लगी।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने विनोद को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया, यहां इलाज के दौरान हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने उन्हें कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया। उधर, हर्षित के मामा अरविंद पटेल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाली टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है, उसके चालक को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुझ गया इकलौता चिराग- बिंदकी। मलवां थाना क्षेत्र के गांव खलहरियापुर निवासी विनोद कुमार के एक बेटा और एक बेटी है। मासूम बेटे की मौत के बाद उसका चिराग बुझ गया। बेटे की मौत के गम पर मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह सीएचसी में बेहोश हो-होकर गिर रही थी, जिसे उसकी मां व मायके की महिलाएं ढांढस बंधाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed