{"_id":"620fe6fa4dc0167f062d4ef8","slug":"tempo-collied-farmar-dead-fatehpur-news-knp68137131","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने में एक किसान की मौत, दूसरा घायल.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने में एक किसान की मौत, दूसरा घायल.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव। थाना क्षेत्र के हाईवे पर धर्मदासपुर गांव के सामने शुक्रवार रात टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक किसान की दबकर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। टेंपो में लदी मटर सड़क पर फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया है।
थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर मजरे सनगांव निवासी किसान सुघर सिंह यादव (45) नथनपुर गांव निवासी श्यामलाल लोधी के साथ टेंपो से मटर लादकर खागा मंडी जा रहे थे। धर्मदासपुर गांव के सामने एक्सल टूटने से टेंपो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे।
टेंपो में फंसे श्यामलाल व सुघर सिंह मशक्कत कर बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना पर मृतक की पत्नी विद्या देवी, बेटा संदीप व बेटी रिया मौके पर पहुंचे। उनका रो-रो कर हाल बेहला दिखा। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि टेंपो छोड़कर चालक भाग निकला है।