फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tempo collides with electric pole, driver dies

बिजली के पोल से टकराया टेंपो, चालक की मौत

Mon, 21 Dec 2020 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tempo collides with electric pole, driver dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिंदकी। मुगलरोड स्थित मां शारदा महाविद्यालय के पास रविवार की रात तेज रफ्तार टेंपो बिजली के पोल से जा भिड़ा। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। तेज रफ्तार से टेंपो भिड़ने के कारण बिजली का पोल टूट गया। इसके चलते उत्तरी क्षेत्र की सात घंटे आपूर्ति प्रभावित रही।

मीरखपुर निवासी रामशंकर शुक्ला (45) टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह कुंवरपुर से बिंदकी के बीच टेंपो चलाता था। रविवार को राम शंकर को कुंवरपुर में सवारियां छोड़ने में रात हो गई। वह रात करीब 10 बजे बिंदकी के लिए चल दिया। घर पहुंचने की जल्दी में वह रफ्तार से आ रहा था। नगर सीमा में प्रवेश करते ही नियंत्रण खोने से टेंपो मां शारदा महाविद्यालय के सामने लगे पोल से जा भिड़ा। पोल से सिर टकराने के कारण रामशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर आंबेडकर चौराहा से पिकेट पुलिस पहुंची और घायल को सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। रामशंकर की मौत से बेटा आर्यन (12), अनुज (10), अर्पित (8), लकी (6) व बेटी पंचमी (3) के सपने बिखर गए। पत्नी शारदा पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। राम प्रकाश परिवार के भरण-पोषण का अकेला जरिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed