फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager who hanged herself died after 17 days

Fatehpur News: फंदे से लटकी किशोरी की 17 दिन बाद मौत

Fri, 29 Aug 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teenager who hanged herself died after 17 days
खखरेरू। थाना क्षेत्र के एक गांव की फंदे से 11 अगस्त को लटकने वाली किशोरी (16) की बृहस्पतिवार सुबह घर में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मां ने पड़ोसी युवक के खिलाफ 17 अगस्त को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला कई साल से बच्चों के साथ मायके में रहती है। उसकी पुत्री कक्षा नौ की छात्रा थी। किशोरी 11 अगस्त को घर में दुपट्टे के फंदे से छप्पर के नीचे बांस पर लटक गई थी। मां ने किशोरी को कौशांबी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

यहां से उसे मंझनपुर जिला अस्पताल ले गए थे। हालत नाजुक होने पर एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर किया था। डाॅक्टर ने 17 अगस्त को जवाब दे दिया था। परिजन किशोरी को घर ले आए थे। किशोरी की मां ने थाने में शिकायत की थी कि पुत्री से पड़ोसी 20 वर्षीय सचिन विश्वकर्मा फोन पर अश्लील बातचीत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत सचिन के घरवालों से की थी। इसके बाद सचिन अपशब्द पुत्री को कहने लगा। आहत होकर बेटी फंदे से लटक गई। ग्रामीणों में चर्चा रही कि सचिन रिश्ते में किशोरी का नाना लगता है। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग था।

इसका पता लगने पर सचिन के परिवार ने शादी से इन्कार कर दिया था। घटना के करीब एक माह पूर्व से किशोरी की सचिन से बातचीत नहीं हो रही थी। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं परिवर्तित की जाएगी और आरोपी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed