{"_id":"69c82469db33367a07071cc7","slug":"teenager-killed-in-high-speed-car-collision-father-critical-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151767-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर में किशोर की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर में किशोर की मौत, पिता गंभीर
विज्ञापन
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। जानकारी पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सुल्तानपुर घोष थाने के बड़हा गांव निवासी नरेश पुत्र अभय (17) के साथ बाइक से कौशाम्बी जिले के अझुवा कस्बा जा रहे थे। कटोघन टोल प्लाजा से पहले खागा कोतवाली के कुशियारीपुर मोड़ के पास दोपहर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने अभय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नरेश को परिजन मंझनपुर जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
घटनास्थल से पुलिस को कार की नंबर प्लेट मिली है जबकि चालक भाग निकला। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि परिजन की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।