{"_id":"642093ef6bb705017f0dee34","slug":"teenager-dies-in-road-accident-elder-brother-maternal-uncle-referred-fatehpur-news-c-12-1-147028-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क हादसे में किशोर की मौत, बड़ा भाई, मामा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क हादसे में किशोर की मौत, बड़ा भाई, मामा रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्लीपुर। पेट्रोल भराने जा रहे बाइक सवारों को रविवार रात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। किशोर का बड़ा भाई और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से घायलों को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी कल्लू (22) बहनोई राकेश विश्वकर्मा के घर मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव आया था। घर से रात को कल्लू पेट्रोल भराने भांजे कोमल (19) और कल्लू (13) को लेकर हाईवे पर जा रहा था।
सरायंखरगू के सामने उल्टी दिशा से आ रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डाक्टर ने कल्लू (13) को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई कोमल और मामा को कानपुर हैलट रेफर किया। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।