फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager dies due to drowning in Rind river, fellow referee

रिंद नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे एक की मौत, दूसरा रेफर

Mon, 29 Aug 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in Rind river, fellow referee
बिंदकी/बहुआ। रिंद नदी में नहाते वक्त रविवार को दो किशोर डूब गए। चीख पुकार सुनकर गोताखोर नदी में कूद गए। दोनों को बाहर निकाला गया। परिजन सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी रामप्रकाश का पुत्र विजय (17) राजकीय इंटर कॉलेज अजमतपुर में कक्षा 10 का छात्र था। विजय गांव के विश्वास (14) पुत्र अमर सिंह और गुंजन, गोलू के साथ गांव के पास रिंद नदी में नहाने गया था। विजय और विश्वास नदी में नहाने लगे। गुंजन और गोलू किनारे पर ही नहाकर बाहर आ गए। इश बीच विजय और विश्वास को डूबता देख गुंजन और गोलू नेे शोर मचाया। नदी किनारे मौजूद गोतखोर दौड़कर पहुंचे। विश्वास को जल्द ही निकाल लिया गया।
विज्ञापन

विजय बहते हुए नदी के बीच में पहुंच गया। नदी में जाल डालकर विजय को बाहर निकाला जा सका। गंभीर हालत देखकर दोनों को बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। हादसे से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का एक बड़ा भाई अजय और बहन सरस्वती हैं। सूचना पर ललौली पुलिस हिम्मतपुर गांव पहुंची। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed