फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   teenager,dead body,missing,fathepur news,accused of murder

लापता किशोरी का जंगल से शव बरामद, हत्या का आरोप

Mon, 01 Mar 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
teenager,dead body,missing,fathepur news,accused of murder
जंगल में मिले अंकिता की शव के पास जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा (फतेहपुर)। घर से शनिवार शाम जंगल गई किशोरी का रविवार सुबह शव बरामद हुआ। परिजनों ने मामले में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या और शव को गायब करने की कोशिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामले की देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत होना स्पष्ट हुआ है। डॉक्टरों ने बिसरा भी जहरीले पदार्थ की आशंका पर सुरक्षित कर स्लाइड भी बनाकर प्रयोगशाला भेजी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की किशोरी शाम को नित्य क्रिया के लिए घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजन देर रात तक उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह लड़की की खोजबीन में जुटा एक रिश्तेदार गांव पहुंचा। उसने जंगल में शव मिलने की खबर परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे, तो एक पेड़ के नीचे किशोरी का शव पड़ा हुआ था और पेड़ की डाल पर दुपट्टा बंधा था।
उसका स्वेटर पेड़ की डाल से फंसा हुआ था। मामले में किशोरी के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी। उनका आरोप है कि जब मौके पर पहुंचे तो गांव के दो लोग बाइक से किशोरी का शव ठिकाने लगाने की कोशिश में पहुंचे थे। उन्हें देखकर वह लोग भाग निकले।
भतीजी को आरोपियों ने शाम को अगवा किया था। उसके साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। शव छोड़कर भाग निकले।
इसकी जानकारी पर आरोपियों के दो परिजन शव को ठिकाने लगाने के लिए बाइक से पहुंचे थे। आरोपी गांव के दो परिवारों के हैं।
कोतवाल संतोष शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग मिली है। मृतका का बिसरा सुरक्षित कर स्लाइड भी बनवाई गई है। जांच रिपोर्ट आने पर हालात स्पष्ट होंगे। तहरीर में लगाए आरोपों की जांच की जा रही है।
पुलिस को मौके से मिला मोबाइल
पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल मिला है। यह मोबाइल लड़की पक्ष का है। मोबाइल का मौके पर मिलने के हालात खंगालने में भी पुलिस जुटी है। ग्रामीणों में चर्चा रही कि किशोरी करीब डेढ़ माह से एक रिश्तेदार के घर में रह रही थी।

उसकी शादी के विषय में भी परिवार के लोग बात कर रहे थे। जहां किशोरी रह रही थी, उस रिश्तेदार के घर भी पुलिस पहुंची और पूछताछ की। पुलिस को बाइक भी मिलने की बात सामने आई है। तहरीर में इसका नंबर भी दिया है। पुलिस को घटनास्थल से आधा किमी दूर बाइक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed