फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenage girl dies after vomiting and stomach pain,

Fatehpur News: उल्टी-पेट दर्द के बाद किशोरी की मौत

Thu, 24 Sep 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies after vomiting and stomach pain,
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव में मंगलवार को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। ढाई माह के भीतर एक ही परिवार में तीसरे बच्चे की मौत से परिजन सदमे में आ गए। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर पिता ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सिठौरा निवासी रामनरेश की पुत्री प्रिया देवी को मंगलवार दोपहर अचानक उल्टी होने लगी। इसके बाद पेट में दर्द की शिकायत हुई। पिता के मुताबिक, वह बेटी को लेकर हथगाम सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन प्रिया को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी और मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पोस्टमार्टम हाउस में रामनरेश ने बताया कि 17 सितंबर को उसके आठ वर्षीय पुत्र आशीष कुमार की भी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। इससे पहले 17 जून को करीब साढ़े चार वर्षीय पुत्री गौरी उर्फ मोहिनी की उल्टी और पेट दर्द के बाद मौत हुई थी। लगातार तीन बच्चों की मौत से परिवार में मातम पसरा है। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जांच की जाएगी। वहीं, हथगाम सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित चौरसिया ने बताया कि गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed