{"_id":"5745fcb94f1c1bd53c690b42","slug":"teen-girl-s-throat-from-retas-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" टीन से महिला का गला रेता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीन से महिला का गला रेता, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Thu, 26 May 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर गिरा आम का पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात और बुधवार को आई तेज आंधी तूफान से जन एवं धन का भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान उड़ी टीन छत पर पुत्र समेत सो रही महिला के गले को रेत गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आंधी और तूफान के दौरान सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। बिजली व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे पेयजल समस्या पैदा हो गई है। आम की फसल को भारी क्षति हुई है।
धाता के सुरझानपुर के रमसगरा तालाब निवासी मुन्ना की 30 वर्षीय पत्नी पार्वती तीन वर्षीय पुत्र कल्लू के साथ रात को छत पर सो रही थी। बरसात और तेज आंधी की वजह से नीचे आ रही थी, तभी उड़ती हुई टीन नेे महिला का गला रेत दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर नायब तहसीलदार सिराजउद्दीन, कानूूनगो महेंद्रनाथ त्रिपाठी लेखपाल के साथ मौके पर जाकर जांच की। इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती किया गया।
किशनपुर थाना के एकड़ला के सिद्ध गोपाल सिंह के ऊपर खेत जाते समय आम का पेड़ गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सुल्तानपुर घोष थाना के मदागंज गांव में नलकूप पर सो रहे संतोष के ऊपर टीन गिरने से वह घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी हरदों में भर्ती कराया गया है। इस आपदा से धाता क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। दर्जनों गांवों में बिजली के खंभे उखड़ गए हैं, जिससे आपूर्ति ठप हो गई है।