फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teen flew, fell pillars and walls

उड़ी टीनें, गिरे खंभे और दीवारें

Wed, 08 Jun 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Teen flew, fell pillars and walls
आंधी के दौरान दीवार ‌‌गिरने से पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
जिले में मंगलवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे कई जगह सड़क व बिजली के तार पर पेड़ गिर गए। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज आंधी के चलते शहर के सुल्तान नगर में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हुई। अमरजई मोहल्ले में पड़ोसी की दीवार छत में लगी टीन पर गिर गई, जिससे टीन के नीचे रखी गृहस्थी दब गई।
विज्ञापन



तेज आंधी तूफान ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा दी है। अलग- अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से बत्ती गुल हो गई, जिससे नागरिक परेशान हैं। तेज आंधी और बारिश से जहां लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है वहीं तबाही से नुकसान भी हुआ है। अचानक मौसम बदलने से लोगों ने उमस भरी गर्मी में राहत महसूस की। शाम को तेज आए आंधी तूफान से बिजली के तार और खंभे टूट गए।
विज्ञापन



शहर के सुल्तान नगर में तेज आंधी से पेड़ बिजली के तार में गिर गया, जिससे यहां की बिजली आपूर्ति गुल हो गई है। इसी प्रकार गोपाल नगर जीटी रोड में पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एआरटीओ आफिस के पास तेज आंधी आने से बिजली के तार टूट गए। शहर के सिविल लाइन स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास पेड़ की डाल गिर गई, जिससे तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीटी रोड में मुखलाल स्वीट हाउस के पास बिजली का पोल आंधी आने से झुक गया। पोल झुकने से तार आपस में उलझ गए। सुरक्षा की दृष्टि से उपकेंद्र से शट डाउन ले लिया गया। शहर के अमरजई मोहल्ले में तेज आंधी से दीवार पड़ोसी की छत पर लगी टीन में गिर गई, इससे पड़ोसी रामगोपाल मौर्य का 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। शिवबालक का पांच मंजिल का मकान बना हुआ है। ऊपरी हिस्से की दीवार आंधी में गिर गई, इसमें फ्रिज, कूलर, टीवी समेत रखी गृहस्थी दब गई।


उमस भरी गर्मी से पूरे दिन लोग हलाकान रहे। सुबह से शाम तक सड़कों पर चहल-पहल नहीं दिखाई दी। बिजली की आवाजाही हर घंटे में होती रही। पंखा, कूलर के बाद भी गर्मी से लोग व्याकुल रहे। शाम को आंधी-पानी ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई।



औंग प्रतिनिधि के अनुसार घरों में लगे छप्पर और टीन उड़ गईं। इससे ग्रामीणों का काफी नुकसान हो गया है। कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई है। एसडीओ सदर अजीत यादव ने बताया कि जहां फाल्ट की सूचनाएं मिली हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। आपूर्ति व्यवस्था बेहतर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed