फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teen dies due to electrocution, three scorched

Fatehpur News: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, तीन झुलसे

Mon, 31 Jul 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teen dies due to electrocution, three scorched
खागा। खैरई गांव से ताजिया ठंडे करने के बाद ढांचा लेकर पचीसा गांव लौट रहे चार युवक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। हादसा ढांचे का गुम्बद लाइन से छूने से हुआ। हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन झुलस गए। एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के पचीसा गांव के मजरे खैरई निवासी शहीद का पुत्र सुहैल (16), अबरार का पुत्र शेरा (15), गुंडा का पुत्र अहरीफ (18), इदरीश का पुत्र सलमान (16) गांव के लोगों के साथ शनिवार शाम ताजिया ठंडा करने खैरई आए थे। अवशेष ताजिया (बांस का ढांचा) लेकर चारों ग्रामीणों के साथ घर लौट रहे थे। करीब रात साढ़े 11 बजे कच्चे अंधेरे रास्ते से लौट रहे थे।
विज्ञापन

बारिश की वजह से ताजिया का अवशेष भी गीला था। रास्ता भी कीचड़ से भरा था। रास्ते में ही ताजिया का गुम्बद अंधेरे में गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गया। लाइन से टकराने के बाद धमाका हुआ। मौके पर सुहैल, शेरा, अहरीफ, सलमान गिरकर तड़पने लगे। घटना देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। शोर सुनकर भीड़ लग गई। खागा स्थित नर्सिंग होम में शेरा, अहरीफ, सलमान को भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर हो गई, जबकि सुहैल को घरवाले गांव स्थित एक क्लीनिक में ले गए। उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। एसपी उदयशंकर सिंह रात करीब दो बजे पचीसा पहुंचे और परिजनों को समझाकर पोस्टमार्टम के लिए राजी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed