फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Team called from Lucknow, Prayagraj to solve the mystery of the murder

Fatehpur News: हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने लखनऊ, प्रयागराज से बुलाई टीम

Sun, 10 Sep 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Team called from Lucknow, Prayagraj to solve the mystery of the murder
असोथर। क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा गांव के धर्मेंद्र उर्फ देवेंद्र (22) की हत्या में लखनऊ और प्रयागराज की फोरेंसिक टीम जांच के लिए बुलाई गई है। टीम हत्या और आत्महत्या के बीच की गुत्थी को सुलझाएगी। हालांकि पुलिस की जांच प्रेम प्रसंग की ओर घूमी है।
विज्ञापन

गांव निवासी धर्मेंद्र घर से 21 अगस्त को निकला था। उसका शव अपने खेत से 28 अगस्त को मिला था। शव कंकाल के रूप में तब्दील हो गया था। पुलिस ने गांव के कमलेश व उसकी पत्नी राजरारानी, हुसैनगंज के राजू समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में अंगौछे का फंदा कसा मिला था। अंगौछे का एक टुकड़ा शव मिलने से 150 फिट दूर जामुन के पेड़ से लटकता मिला था। मौके पर कई बार फोरेंसिक टीम पहुंची थी। तमाम साक्ष्य इकट्ठा किए गए। इन साक्ष्यों की जांच के लिए लखनऊ व प्रयागराज फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को पत्राचार किया गया है। इन दोनों जिलों में किसी एक जगह से टीम असोथर पहुंच सकती है। नामजद हत्यारोपियों में एक को पुलिस अभी भी हिरासत में लिए है। करीब 40 लोगों से पुलिस अब तक पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed