{"_id":"693dc4a97c5d9c14e70cd6cb","slug":"team-arrived-to-check-the-quality-of-health-services-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-145524-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने पहुंची टीम
विज्ञापन
खागा। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेने शनिवार को दो सदस्यीय टीम हरदों सीएचसी पहुंची। अधीक्षक के साथ टीम ने सबसे पहले सीएचसी का निरीक्षण किया। इसके बाद बुदवन और छीमी पुरइन में स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण किया।
बाराबंकी के डिप्टी डीएचईआईओ मानवेंद्र सिंह और अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर मोईन शासन के निर्देश पर तीन दिवसीय दौरे पर खागा सीएचसी पहुंचे। इस दौरान टीम अलग-अलग अस्पतालों में जाकर सेवाओं की गुणवत्ता देखेगी और रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी।
टीम ने हरदों सीएचसी में एक्सरे रूम, जनरल वार्ड, आपरेशन थियेटर, कार्डियो वार्ड और दवा कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद अधीक्षक डॉ. सरल सोनी के साथ बुदवन और छीमी स्वास्थ्य उपकेंद्रों का दौरा कर वहां दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
अंबिका अस्पताल का किया निरीक्षण
खागा में नगर और ग्रामीण इलाकों में गैर पंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सीएचसी हरदों अधीक्षक डाॅ. सरल सोनी ने टीम के साथ किशनपुर रोड पर स्थित अबिंका अस्पताल का शनिवार को निरीक्षण किया। यहां पर एक गंभीर मरीज के भर्ती होने की शिकायत मिली थी। इस दौरान अस्पताल में कई कमियां मिलीं। सीएचसी अधीक्षक हरदो डाॅ. सरल सोनी ने बताया कि कमियां मिलने पर संचालक से जवाब मांगा गया है।