फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teacher molested and beaten for refusing to ride a bike

Fatehpur News: बाइक पर बैठने से मना करने पर शिक्षिका से छेड़छाड़ कर पीटा

Sun, 12 Apr 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teacher molested and beaten for refusing to ride a bike
फोटो-07-आरोपी विकास। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। बाइक पर बैठने से मना करने पर एक शिक्षिका को न केवल ई-रिक्शा से घसीटा गया बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए अभद्रता और छेड़छाड़ भी की गई। विरोध करने पर आरोपी ने ई-रिक्शा चालक और शिक्षिका की पिटाई कर दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती बिंदकी के पैगंबरपुर गांव स्थित एक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। वह शुक्रवार की शाम स्कूल से घर लौट रही थी। वह ई-रिक्शा में बिंदकी के गांधी चौराहे पर बैठी थी।
विज्ञापन

तभी विकास राजपूत बाइक से वहां पहुंचा और उसने शिक्षिका पर बाइक पर बैठने का दबाव बनाया। मना करने पर उसे ई-रिक्शा से घसीटने लगा। राहगीरों के एकत्र होने पर बाइक सवार भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद शिक्षिका दूसरे ई-रिक्शा से गांव जाने लगी। रास्ते में बाइक सवार ने पीछा कर ई-रिक्शा रुकवा लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने ई-रिक्शा चालक और शिक्षिका को पीटकर भाग गया।
बिंदकी कोतवाल प्रमोद राव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एससी-एसटी एक्ट, छेड़छाड़, मारपीट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं कल्यानपुर थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र से एक गांव की किशोरी का बृहस्पतिवार को अपहरण कर लिया गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री को थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी हेमराज अगवा कर ले गया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।

फोटो-07-आरोपी विकास। स्रोत पुलिस

फोटो-07-आरोपी विकास। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed