{"_id":"5edfbf698ebc3e42ea61067a","slug":"teacher-meets-death-teachers-family-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5646409199","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी शिक्षकों ने स्वर्गीय शिक्षक के घर जाकर की मदद, साल की उम्र में दुर्घटना में हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी शिक्षकों ने स्वर्गीय शिक्षक के घर जाकर की मदद, साल की उम्र में दुर्घटना में हो गई थी मौत
विज्ञापन
हथगांव विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय केशवपुर मेलहैया हथगाम के शिक्षक रजत पाल पुत्र राजेंद्र कुमार की 14 मार्च को 24 साल की आयु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इनकी नियुक्ति 10 सितंबर 2018 को हुई थी। वह अपने घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनकी शादी नही हुई थी।
इनकी मृत्यु के उपरांत शिक्षकों ने आपसी सहयोग से चेक बनाकर 1,78,100 (एक लाख अठत्तर हजार रुपये)परिजनों को उनके घर चांदपुर अमौली जाकर सौंपा।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी हथगाम विश्वनाथ पाठक, विजय त्रिपाठी जिलामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ, राम प्रसाद पाल, श्री दुर्गा सिंह ,ज्योति देवी, लाल सिंह, नरेंद्र सिंह , विवेक पांडेय, प्रमोद कुमार, अनिल मौर्य , बब्लू सोनी , शिवम सचान , दुर्गेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे । खंड शिक्षाधिकारी ने परिजनों को आश्वस्त किया गया कि मृतक आश्रित पद पर नियुक्ति और पेंशन के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा।