फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   teacher,four,fathepur news,council,finished

परिषदीय चार शिक्षकों की खत्म होगी अफसरी

Sat, 23 Jan 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
teacher,four,fathepur news,council,finished
फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों के चार शिक्षकों की अफसरी जल्द खत्म होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव विजय किरण आनंद ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में हर जिले में चार टीचरों को अधिकारी बनाकर उन्हें जिला स्काउट, जिला गाइड, पुरुष और महिला व्यायाम के प्रशिक्षक के तौर पर नियुक्त किया जाता है।
इन्हें शैक्षिक कार्य से मुक्त रखा जाता था, लेकिन अब इन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश दिए गए हैं। ये शिक्षक अब शैक्षिक कार्यों के बाद इन कामों को देखेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में अरसे से दो महिला और दो पुरुष शिक्षक अफसर बनकर बीएसए कार्यालय से संबद्ध रहते हैं। वर्तमान समय में जिला महिला व्यायाम शिक्षक के पद पर सीमा सिंह चौहान, पुरुष व्यायाम शिक्षक के पद पर दिलीप सिंह की नियुक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गाइड के पद पर अर्चना सिंह और जिला स्काउट अरुण विक्रम सिंह की तैनाती थी, लेकिन अरुण विक्रम सिंह की डायट प्रवक्ता पद पर चयन हो जाने के कारण यह पद फिलहाल खाली है।

अब इन शिक्षकों को बीएसए कार्यालय से संबंधित स्कूल के लिए रिलीव कर दिया जाएगा। बीएसए ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई आदेश उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलते ही उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed