फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   teacher,fathepur news,without,finance,no honorarium

सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने से खड़े किए हाथ

Fri, 05 Mar 2021 06:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
teacher,fathepur news,without,finance,no honorarium
फतेहपुर। शिक्षक संगठनों की मांग को दरकिनार करते हुए सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों के मानदेय का भुगतान करने से साफ मना कर दिया है।
विज्ञापन

इसका लिखित जवाब बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने दिया है। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
माध्यमिक शिक्षक संघ की मांग को लेकर शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सदन में सवाल उठाया था।
जिसमें कहा था कि कोरोना काल में वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय न मिलने से उनकी स्थिति खराब हो गई है। इसलिए उन्हें मानदेय दिया जाए।
इसके जवाब में 24 फरवरी को मंत्री ने लिखित जवाब दिया है। जिसमें कहा है कि वित्त विहीन शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का मानदेय प्रबंधतंत्र अपने निजी स्रोतों से करते हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के लिए शासन स्तर से किसी तरह के अनुदान देने की व्यवस्था नहीं है। ऐसी हालत में इन्हें सरकारी खजाने में मानदेय देना संभव नहीं है।
उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने कहा कि सरकार समान कार्य के समान वेतन के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर रही है। ऐसे में संघ जल्द ही बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed