{"_id":"692b4a20b22da464e80da4db","slug":"teacher-commits-suicide-by-hanging-herself-with-a-plastic-pipe-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144762-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्लास्टिक के पाइप से फंदा लगाकर शिक्षिका ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्लास्टिक के पाइप से फंदा लगाकर शिक्षिका ने जान दी
विज्ञापन
फाइल फोटो-43-साक्षी। स्रोत परिजन
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के हसनपुर कसार गांव में शनिवार की दोपहर युवती का घर के अंदर फंदे से शव लटका मिला। वह एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी अनिल विश्वकर्मा की पुत्री साक्षी विश्वकर्मा (18) का कमरे में छत के कुंडे से पानी भरने वाले प्लास्टिक के पाइप से शव फंदे से लटका मिला। मां अनीता विश्वकर्मा ने बताया कि वह छोटे बेटे ऋतिक के साथ दोपहर को छत पर थी। बेटा किसी काम से नीचे आया। उसने बेटी के कमरे का दरवाजा बंद होने पर आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर दीवार के सुराग से अंदर झांका तो बेटी का शव फंदे से लटका रहा था। दरवाजा खोलकर बेटी को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
परिजन के अनुसार बेटी कौशांबी सीमा के दौलतपुर गांव के एक निजी स्कूल में लगभग छह महीने से पढ़ाती थी। पति अनिल विश्वकर्मा और बड़ा भाई रितेश विश्वकर्मा महाराष्ट्र राज्य के पुणे में मजदूरी करते हैं। साक्षी कई दिनों से अपनी पढ़ाई को लेकर काफी परेशान रहती थी। अफोई इंचार्ज सत्य प्रकाश पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।