फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tavera overturn a death, six injured

ट्वेरा पलटने से एक की मौत, छह घायल

Wed, 12 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 12 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tavera overturn a death, six injured
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े बुदवन गांव के शोकाकुल परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव के चैतू पासवान ने अपनी बेटी सुशीला का रिश्ता कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव समदापुर में तय किया था। सोमवार को चैतू का परिवार ट्वेरा से वरीक्षा की रश्म लेकर शाम के वक्त लड़के वालों के यहां गए थे।  रश्म में देरी होने से उन्हें रोक लिया गया था।
विज्ञापन


यह सभी लोग मंगलवार को सुबह गांव लौट रहे थे, तभी सुबह साढ़े नौ बजे टोल प्लाजा और इलाहाबाद इंजीनियरिंग कालेज के पास ट्वेरा अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद नेशनल हाईवे पर चीख पुकार मच गई। हादसा देख कर मौके पर दौड़ पड़े। ट्वेरा के भीतर फंसे सवारों को एक-एक कर निकाला गया। जिसमें सुशीला के चाचा कमलेश पुत्र इंद्रपाल (32) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि परिवार के रामराज, धर्मराज, राम स्वरूप, राहुल, उमेश और नत्थू गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, सड़क हादसे की सूचना पर खागा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन ट्रामा सेंटर भिजवाया। ट्वेरा में आगे बैठे कामता ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed