फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tanker truck rammed, two killed and one wounded

ट्रक में घुसा टैंकर, एक की मौत दो घायल

Sun, 21 Aug 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Sun, 21 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tanker truck rammed, two killed and one wounded
खागा हाईवे पर भिड़े ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
खागा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे मंडी समिति के पास शुक्रवार रात दो बजे ट्रक के इमरजेंसी ब्रेक मारने से पीछे चल रहा टैंकर अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसा। इससे टैंकर सह चालक रिजवान (22) की मौत हो गई। वहीं चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हुए। इलाहाबाद की ओर जाने वाले वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटना की साइड को बंद कर रूट डायवर्जन किया।  
विज्ञापन



सहचालक रिजवान प्रतापगढ़ जिले के मानधाता थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी इस्माइल का बेटा था। वह गांव के ही फारूख के साथ टैंकर का सह चालक था, उनके साथ मोहम्मद सलमान खलासी भी रहा। गुजरात से केमिकल का टैंकर लेकर गुवाहटी जा रहे थे। तभी खागा कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर हादसा हुआ। हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



पुलिस ने ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला। मौके पर ही रिजवान को मृत पाया गया। वहीं फारूख और मोहम्मद सलमान को घायल देखकर जिले के ट्रामा सेंटर भेजा गया। एसओ मोहम्मद शरीफ  खान ने बताया कि क्रेन से वाहनों को किनारे कराकर यातायात एक घंटे में बहाल करा दिया था। चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम में मृतक के पिता व परिजन भी रोते-बिलखते पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed