{"_id":"119c3464c2a2f373653a6b7bb1571b02","slug":"talk-directly-engaged-in-election-observer-disturbances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में गड़बड़ी लगे तो सीधे बात करें-प्रेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में गड़बड़ी लगे तो सीधे बात करें-प्रेक्षक
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक कमलेश कुमार चौधरी ने मंगलवार को चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था के बीच 29 अक्तूबर को शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम आवास और कलेक्ट्रेट में अफसरों से मुलाकात कर अब तक की तैयारियों को जाना। कहा कि यदि किसी को चुनाव में गड़बड़ी लगती है तो सीधे उनसे बता सकता है।
उन्होंने मंडी समिति में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में चुनावी तैयारियों में लगे अफसरों से बात की और कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि निष्पक्ष चुनाव हों। उन्होंने पार्टियों की रवानगी स्थल और बस्ता जमा होने वाले स्थानों पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
शुकदेव इंटर कालेज के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद धाता इंटर कालेज, ऐरायां, विजयीपुर ब्लाक में बने स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। बताया कि वह डाक बंगले के सूट नंबर दो में ठहरे हैं। उनके साथ लाइजनिंग अफसर ओंकारनाथ पांडेय भी रहे।
विज्ञापन