{"_id":"68ce995aa60cd1b15c0fd932","slug":"talent-shown-in-chess-carrom-and-ludo-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1272529-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शतरंज, कैरम और लूडो में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शतरंज, कैरम और लूडो में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
फोटो-12-कैरम बोर्ड खेलते छात्र व शिक्षक। संवाद
फतेहपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में शनिवार को मैत्रीपूर्ण इनडोर खेल प्रतियोगिता हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य और उप प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने की। इस दौरान विशेष रूप से शतरंज, कैरम और लूडो खेल को शामिल किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में एमबीबीएस के छात्रों और मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। आयोजन की जिम्मेदारी मेडिकल संकाय की टीम डॉ. दिव्या जायसवाल, डॉ. रवीना सिंह, डॉ. शालिनी उपाध्याय, डॉ. पीयूष वर्मा, डॉ. कंचन सोनी व डॉ. लोकेश रहेजा ने निभाई।
प्राचार्य ने कहा, सेवा पखवाड़ा विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित कर रहा है। इस मौके पर एचओडी जनरल मेडिसिन विभाग डॉ. संतोष कुमार, जनरल सर्जरी विभाग डॉ. नरेश कुमार, आर्थोपेडिक्स विभाग डॉ. सुजीत कुमार, सहायक आचार्य जनरल मेडिसिन डॉ. शुभम मिश्रा, सहायक आचार्य डॉ. दीप शिखा पांडेय व जनरल सर्जरी डॉ. मुकतेश मौर्य मौजूद रहे।