{"_id":"662bee866180373b770a17c9","slug":"swagat-gate-collides-with-ht-line-tenthouse-worker-dies-due-to-electric-shock-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-114501-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: स्वागत गेट एचटी लाइन में टकराया, करंट से टेंटहाउस कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: स्वागत गेट एचटी लाइन में टकराया, करंट से टेंटहाउस कर्मी की मौत
Fri, 26 Apr 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो 55- कपिल पाल
फोटो 56- सीएचसी में रोते बिलखते परिजन
फोटो58 - दीपक
फोटो59 - सत्यम
फोटो57 - अर्जुन
फोटो 60- मोहित
स्वागत गेट एचटी लाइन में टकराने से कर्मी की मौत,पांच झुलसे
- टेंट मालिक व गांव के बच्चे झुलसे
- हादसे से खुशियों का माहौल गम में बदला
संवाद न्यूज एजेंसी
हथगाम। थाना क्षेत्र के केशवपुर मेल्हैया गांव में स्वागत गेट हाईटेंशन लाइन में टकराने से टेंटहाउस कर्मी की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। टेंट मालिक व गांव के चार युवक झुलसे हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केशवपुर मेलहैया निवासी सोनू की बहन की शुक्रवार को शादी है। हथगाम थाना क्षेत्र के इटैली निवासी राम सिंह का पुत्र कपिल पाल (20) टेंट कर्मी था। वह टेंट मालिक सत्यम मौर्या के सहयोग से स्वागत गेट लगा रहा था। गांव के दीपक प्रजापति (15), अर्जुन प्रजापति (11), मोहित प्रजापति (14) भी सहयोग टेंट का पाइप संभाले थे।
गेट का पाइप हाईटेंशन लाइन में छूने से करंट दौड़ गया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। गेट को लकड़ी के सहारे गिराया। सभी की हालत गंभीर देखकर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। बाकी सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी मौके पर पहुंचे। कपिल तीन भाइयों विजय पाल, ज्ञान पाल से छोटा था। मां राधा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।