{"_id":"600ad26f8ebc3e2eef742c35","slug":"suspicious-dies-fathepur-news-old-women-circumstances-fatehpur-news-knp607426885","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव में गुरुवार रात एक वृद्धा की मौत हो गई। उसका शव तख्त पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घरवासीपुर गांव निवासी झिमनी देवी (60) पत्नी रंभा पासवान गुरुवार रात छप्पर के नीचे खाना खाने के बाद सोयी थी। परिवार के लोग दूसरी जगहों पर सोए थे।
परिजनों की शुक्रवार सुबह नींद खुली तो उन्होंने वृद्धा को मृत हालत में देखा। अचानक वृद्धा की मौत होने पर परिजनों को संदेह हुआ। मृतका के बेटे राकेश उर्फ दुज्जा ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पौत्र उमेश ने बताया कि बुधवार शाम गांव के एक व्यक्ति ने नशे में दरवाजे पर आया था। वह गाली-गलौज कर रहा था।
विज्ञापन
इसका दादी झिमनी ने विरोध किया था। मामले की शिकायत भी थाने में की गई थी। रात को दादी ठीक-ठाक थी। अचानक मौत होना कुछ समझ नहीं आ रहा है।
उनकी हत्या किए जाने की संभावना है। थाना प्रभारी जेपी उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।