Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Super Striker bought Adil from Jalaun with a bid of 90,000.

Fatehpur News: 90 हजार की बोली लगाकर सुपर स्ट्राइकर ने जालौन के आदिल को खरीदा

Sun, 01 Nov 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Super Striker bought Adil from Jalaun with a bid of 90,000.
फोटो-32-फतेहपुर: जहानाबाद के मुगल मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में खिलाड़ियों की बोली लगाते आयोजक।
जहानाबाद। जनवरी 2027 में होने वाले आरपीएल सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर कस्बे के मुगल मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि सपा नेता व जहानाबाद विधानसभा प्रभारी राजेंद्र ने खिलाड़ियों की बोली लगाई।
विज्ञापन

नीलामी में जालौन के आदिल खान सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें सुपर स्ट्राइकर ने 90 हजार रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।
रीजनल प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन-3 में हिस्सा लेने वाली टीमों ने खिलाड़ियों को अपने बैनर तले खेलने के लिए बोली लगाई और पसंद के खिलाड़ियों का चयन किया। सबसे अधिक बोली लगाकर सुपर स्ट्राइकर ने आदिल खान जालौन को अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन

नीलामी में आठ टीमों बाला जी स्ट्राइकर लखनऊ, कृष्णा क्रिकेट क्लब दुरौली, भलिगवां की हंक-11 सैयद राशिद हसन, जहानाबाद, धनवंतरी हॉस्पिटल कानपुर, अनवी हॉस्पिटल कानपुर, सेलावन स्पोर्ट्स क्लब और डी सुपर स्ट्राइकर ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जहानाबाद चेयरमैन आबिद हसन ने कहा कि आरपीएल के सभी मैच दो जनवरी 2027 से शुरू होंगे। मुकाबले आईटीआई ग्राउंड में खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों के लिए सुखद अनुभव होगा। इस दौरान आरपीएल के डायरेक्टर अमित शुक्ला, अध्यक्ष सर्वेश तिवारी, संयोजक मोहसीना शुक्ला, मोहम्मद नूरआलम, मोहम्मद एहसान, अविराम मिश्रा, अनामिका शुक्ला, राजेश उत्तम आदि मौजूद रहे।



इन खिलाड़ियों की भी लगी बोली
- 75 हजार रुपये में अरमान को अनवी हॉस्पिटल कानपुर ने खरीदा।
- 60 हजार रुपये में बॉबी को कृष्णा क्रिकेट टीम दरौली ने लिया।
- 50 हजार रुपये में राहुल बिंदकी को वैरिएंट ने खरीदा।
- 45 हजार रुपये में पवन को भागलपुर ने अपनी टीम में शामिल किया।
- 40 हजार रुपये में हिमांशु बिहार को बालाजी स्ट्राइकर लखनऊ ने खरीदा।

फोटो-32-फतेहपुर: जहानाबाद के मुगल मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में खिलाड़ियों की बोली लगाते आयोजक।

फोटो-32-फतेहपुर: जहानाबाद के मुगल मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में खिलाड़ियों की बोली लगाते आयोजक।

फोटो-32-फतेहपुर: जहानाबाद के मुगल मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में खिलाड़ियों की बोली लगाते आयोजक।

फोटो-32-फतेहपुर: जहानाबाद के मुगल मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में खिलाड़ियों की बोली लगाते आयोजक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed