{"_id":"69f79e3bd2d8498e3a07d4dc","slug":"sunshine-and-humidity-increase-the-heat-with-rain-expected-on-the-fourth-or-fifth-day-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-154013-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: धूप और उमस से बढ़ी गर्मी, चार-पांच को बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: धूप और उमस से बढ़ी गर्मी, चार-पांच को बारिश की संभावना
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी तल्ख बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर में गर्मी चरम पर पहुंच रही है। इससे सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार चार और पांच मई को हल्की बारिश की संभावना है। इससे राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं। आने वाले दिनों में तापमान में एक-दो दिन के लिए हल्की गिरावट हो सकती है। हल्के बादल छाने की संभावना भी जताई गई है लेकिन इससे खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
लगातार बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। पंखे और कूलर भी असरदार साबित नहीं हो रहे हैं। बढ़ते तापमान का असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी पड़ रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।