फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sunday was the day of road accidents, four died

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन की मौत ...

Sun, 27 Dec 2020 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sunday was the day of road accidents, four died
खागा कोतवाली के उमरा गांव के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक - फोटो : FATEHPUR
खागा। एटा जनपद के रिजोर थाना क्षेत्र के निधौली खुर्द गांव निवासी अखिलेश यादव (19) ट्रक चालक हैं। वह अपने बड़े भाई नरवेश उर्फ बबलू यादव (25) जो खलासी है, उसके साथ पश्चिम बंगाल से चावल लादकर दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन

ट्रक में अखिलेश ने सासाराम से अपनी पत्नी को भी बैठा लिया था। इसके अलावा ट्रक में अखिलेश के मौसेरे भाई सुधीर यादव (32) व विपिन कुमार (24) पुत्रगण सूरतराम निवासीगण गढ़ीहा कोची थाना सकिट जिला एटा भी बैठे हुए थे।
विज्ञापन

ट्रक अखिलेश चला रहा था और उसके ठीक पीछे नरवेश सो रहा था। खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव प्रधान ढाबा के पास रात करीब दो बजे ट्रक के आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने ब्रेकर देख कर गाड़ी रोकी, तो पीछे से तेज रफ्तार आ रहा ट्रक ट्रेलर में जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में अखिलेश के पीछे की सीट पर सो रहे नरवेश का सिर फट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अखिलेश व उसके मौसेरे भाई सुधीर व विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रक की बाडी फट जाने से चावल की बोरियां सड़क पर आ गिरी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही मृतक नरवेश उर्फ बबलू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-----------------------
बहुआ। कस्बे के बहुआ निवासी चालक नरेंद्र यादव उर्फ गट्टू यादव (26) पुत्र केदार यादव अपने साथी कृष्णानगर निवासी ट्रक मिस्त्री मोनिश खान (25) पुत्र कल्लू खान के साथ ओमनी वैन से बेंदा घाट ट्रक ठीक करने जा रहे थे।
सुबह करीब साढे़ नौ बजे एक ढाबे के समीप वैन बांदा की और से आ रही रोडवेज से टकरा गई। हादसा होते ही चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन में फंसे चालक और मिस्त्री को किसी तरह से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से पीएचसी बहुआ भेजा। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में डाक्टरों ने ओमनी चालक नरेंद्र यादव उर्फ गट्टू यादव को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के चलते करीब आधा घंटे तक बांदा टांडा मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
पुलिस ने जेसीबी से दोनों वाहन हटवाकर यातायात बहाल कराया। बेटे की मौत पर मां सुदामा, छोटी बहन पूजा, छोटे भाई वीरेंद्र यादव उर्फ पट्टू, पिता केदार यादव का रो-रोकर बेहाल हो गए।
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के जमरावां के मजरे सिक्का का पुरवा निवासी शोभित (7) पुत्र अनिल यादव मां राधा के साथ ननिहाल रूपपुर टांडा मामा हरिश्चंद्र के यहां दो दिन पहले आया था।
रविवार को वह मामा के साथ मौसी गायत्री को छोड़ने के लिए धनसेरपुर मोड़ के समीप लखनऊ मार्ग तक आया था। बालक रोड किनारे खड़ा था, तभी फतेहपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दिया।
हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुत्र की मौत पर मां राधा देवी का रो-रोकर बेहाल हो गई।
थानेदार सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
हथगाम। थाना क्षेत्र के सेमरा मानापुर साल्हेपुर निवासी रामसुचित हथगाम कस्बे में भट्ठा मजदूर हैं। उन्हें बेटे कल्लू (18) और सूरज (11) रविवार को साइकिल से खाना देकर घर लौट रहे थे।
रास्ते में दामोदरपुर के पास बोलेरो की टक्कर से दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में कल्लू की हालत नाजुक देखकर डाक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया।

परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही कल्लू की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed