फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Summer special trains running hours late have increased passengers' woes.

Fatehpur News: घंटों लेट समर स्पेशल ट्रेनों ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

Fri, 26 Jun 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Summer special trains running hours late have increased passengers' woes.
फोटो-16-ट्रेन के इंतजार में स्टेशन परिसर में बैठे यात्री। संवाद
फतेहपुर। गर्मी के बीच समर स्पेशल ट्रेनों से सफर करना यात्रियों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। ट्रेनों में ठसाठस भीड़ के साथ कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों विलंब से चल रही हैं। इससे यात्री समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे और उन्हें गर्मी में स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आसनसोल-झांसी समर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को निर्धारित समय से करीब सात घंटे की देरी से चली। उत्तर मध्य रेलवे के फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर इसका निर्धारित आगमन समय सुबह 11:32 बजे था लेकिन विलंब के चलते ट्रेन रात करीब आठ बजे पहुंची। इससे यात्रियों को पूरे दिन स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे समय सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 04814 दानापुर-भगत की कोठी समर स्पेशल ट्रेन का निर्धारित समय दोपहर 3:32 बजे था लेकिन यह करीब पांच घंटे की देरी से रात आठ बजे के बाद स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। वहीं अक्सर समय से आने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस और हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से विलंबित रहीं। धाता क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी महिला यात्री सुमित्रा देवी ने बताया कि जोधपुर जाने के लिए उनकी स्पेशल ट्रेन में टिकट बुक था।

वह तीन छोटे बच्चों और सामान के साथ निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन पहुंच गई थीं लेकिन ट्रेन के घंटों लेट होने से उन्हें पूरा दिन स्टेशन पर बिताना पड़ा। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में छोटे बच्चों के साथ इंतजार करना सबसे अधिक परेशानी भरा रहा।

फोटो-16-ट्रेन के इंतजार में स्टेशन परिसर में बैठे यात्री। संवाद

फोटो-16-ट्रेन के इंतजार में स्टेशन परिसर में बैठे यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed