{"_id":"5ed3a5ab8ebc3e90525e170f","slug":"sucide132","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की शादी होने पर प्रवासी प्रेमी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की शादी होने पर प्रवासी प्रेमी ने दी जान
विज्ञापन
फाइल फोटो धीरेंद्र
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका की शादी होने पर प्रवासी प्रेमी ने दी जान
विज्ञापन
- जेब से प्रेम पत्र पुलिस को मिला
- प्रेम पत्र में लिखा कि तुमको इतना प्यार करते थे कि तुम्हारी मांग अपने खून से भरी थी। हम तुम बहुत प्यार करते हैं, तुम्हारे घर वाले मिलने नहीं देते
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचने में असफल प्रवासी युवक ने प्रेमिका के गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक प्रेम पत्र मिला है। घटनास्थल पर डाई का खाली पैकेट और पानी की बोतल मिली है। आशंका जताई जा रही कि उसने जान देने के लिए जहर और फांसी दोनों का प्रयोग किया। उधर, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
खागा कोतवाली के टेनी गांव निवासी रामराज का बेटा धीरेंद्र प्रजापति (26) पंजाब प्रांत के लुधियाना में प्राइवेट मजदूरी करता था। लाकडाउन में गांव लौट आया था। वह शनिवार को घर से मौसा के गांव शहर कोतवाली के उधन्नापुर के पास बस्तापुर गया था। उसका रविवार भोर पहर शव उधन्नापुर के जंगल में आम के पेड़ पर गमछे से फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। शहर कोतवाल रवींंद्र श्रीवास्तव व एसआई विपिन सिंह यादव पहुंचे। कपड़ों की तलाशी लेने पर पुलिस ने मोबाइल फोन व प्रेम पत्र बरामद किया। आधे पेज का प्रेम पत्र था। उसमें लिखा है कि हम तुम बहुत प्रेम करते हैं। तुमको इतना प्यार करते थे कि तुम्हारी मांग अपने खून से भरी थी। हम तुम बहुत प्यार करते हैं। तुम्हारे घरवाले मिलने तक नहीं देते हैं। तुम्हारे बगैर जी नहीं पाएंगे। पुलिस की जांच में सामने आया कि मौसा के गांव की एक लड़की से युवक का प्रेम प्रसंग था । उस युवती की 24 मई को शादी हुई थी। प्रेमिका से मिलने आया होगा। उसने मोबाइल से घरवालों व कुछ अन्य लोगों से बातचीत की है। पोस्टमार्टम में पिता ने पुलिस ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे में लटकाया है। शहर कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच के कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधन्नापुर में पेड़ पर लटके शव की जांच करती पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
उधन्नापुर में पेड़ पर लटके शव की जांच करती पुलिस