{"_id":"628fcc3880fe717d7641f74d","slug":"sucide-jaanch-hatya-fatehpur-news-knp699033845","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी और हत्या के बीच पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदकुशी और हत्या के बीच पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
किशनपुर। युवक द्वारा गोली मारकर खुदकुशी के मामले में पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। हालांकि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस इसमें हत्या के बिंदु को जोड़कर जांच कर रही है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के रग्घूपुर गढ़ा निवासी सतीश तिवारी का शव उसके नलकूप की कोठरी में मिला था। उसके सिर पर गोली लगी हुई थी और पास ही तमंचा व खोखा पड़ा हुआ था। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि युवक ने किसी बात को लेकर खुदकुशी की हैं।
हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया। पुलिस इस मामले को बंद करने से पहले पूरी तरह से जांचने में लगी है। सूत्रानुसार पुलिस को इस प्रकरण में कुछ नई बातों की जानकारी हुई है और इसे लेकर परिजनों से पूछताछ की जा सकती है।