{"_id":"5f8d86148ebc3e9bee593939","slug":"sucide-fatehpur-news-knp5893303192","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे से मजदूर की मौत
विज्ञापन
बहुआ(फतेहपुर)। जवाहर नगर निवासी बफाती मंसूरी (32) का शव रविवार देर रात छप्पर के नीचे फंदे पर लटका मिला। आधी रात कमरे से बाहर निकली पत्नी पति को फंदे पर देखकर चीखने लगी। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतरवाया। पुलिस की तफ्तीश में प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बफाती मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। शराब के शौकीन बफाती का अक्सर पत्नी शहनाज से झगड़ा होता था। पखवारा भर पहले उनका विवाद पुलिस तक पहुंचा था। शहनाज ने बफाती के पर एनसीआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो दिन पहले ही समझौता कराया था लेकिन दोनों के बीच बातचीत बंद रही। इससे बफाती तनाव में था।
रविवार की रात शहनाज, बेटियों पलक (7), जोया(3) वर्ष व एक साल की हया के साथ कमरे में और बफाती दरवाजे के बाहर पड़े छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था। रात 12 बजे शहनाज लघुशंका के लिए कमरे से निकली तो पति को फंदे पर देखकर चीखने लगी। पड़ोसियों ने मामले की जानकारी बहुआ पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज प्रवीण दुबे टीम के साथ तफ्तीश को पहुंचे। थानेदार संदीप तिवारी ने बताया कि युवक को रात में शराब के नशे में देखा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुुताबिक हैंगिग से मौत हुई है।