{"_id":"60e5f6698ebc3ebb6750b417","slug":"sucide-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6388873112","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कोहराम
विज्ञापन
हुसैनगंज। किसी बात से नाराज एक किशोर ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर से दूर एक चिरवल के पेड़ पर रस्सी के सहारे झूलता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहद्दीनपुर गांव निवासी धनराज (16) पुत्र जागेश्वर लोधी बुधवार की सुबह बिना बताए घर से निकला था। दोपहर तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तभी ग्रामीणों ने बताया कि हुसैनगंज रोड पर एक बाग में धनराज ने फांसी लगा ली है।
यह सुनकर परिजन बिलखने लगे। परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि चिरवल के पेड़ से रस्सी के सहारे धनराज ने फांसी लगा ली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में धनराज का छोटा भाई गोविंद, बहन आरती अर्चना, मां कुंती देवी हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में कोई ठोस कारण पता नहीं चला है।