फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sucide,fatehpur news

कुएं की जगत पर गमछा रख लगाई छलांग, मौत

Sat, 24 Apr 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
sucide,fatehpur news
बहुआ। मानसिक तनाव से जूझ रहे एक किराना दुकानदार ने शुक्रवार की सुबह कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। कुएं की जगत पर उसका गमछा मिलने पर लोगों को शंका हुई। उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के दतौली गांव निवासी अशोक सिंह उर्फ मुन्ना (58) गांव में ही किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे वह घर से निकले और दुकान से पहले पड़ने वाले सूखे कुएं के पास पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं पर गमछा रखकर कुएं में छलांग लगा दी। जब अशोक सिंह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने पड़ोस के लोगों को खबर दी और खोजबीन शुरू हुई। कुएं के पास अशोक सिंह का गमछा रखा मिला तो लोगों ने शंका वश कुएं में देखा। अंदर अशोक पड़े दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत गांव के लोग रस्सी लेकर आए और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। कुआं सूखा था और इस कारण अशोक को चोट लग जाने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। शव देख उसकी पत्नी लालू देवी, मां रेवती सिंह का बुरा हाल हो गया।

अशोक के परिवार में तीन पुत्रियां पूजा, उमा, छोटी और पुत्र दीपक व आनंद हैं। दोनों पुत्र केरल में एक लोहा कारखाने में काम करते हैं। सूचना पर दतौली चौकी प्रभारी मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed