{"_id":"698792cc34804277930e42dd","slug":"study-law-books-for-success-in-the-legal-profession-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-148931-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अधिवक्ता पेशे में सफलता के लिए कानून की पुस्तकों का करें अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अधिवक्ता पेशे में सफलता के लिए कानून की पुस्तकों का करें अध्ययन
विज्ञापन
फोटो-38-कलेक्ट्रेट में पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय केके मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण के दौरान मौजूद इ
फतेहपुर। कलक्ट्रेट परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय केके मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला ने किया। न्यायमूर्ति ने इस दौरान कहा कि अधिवक्ता पेशे में सफलता के लिए कानून की पुस्तकों का गहन अध्ययन करें।
न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं से निरंतर मार्गदर्शन और प्रत्येक मुकदमे की पूरी तैयारी जरूर करें। अनुशासन, मेहनत और सतत अभ्यास से ही अधिवक्ता न्याय व्यवस्था में अपनी मजबूत पहचान बना सकता है।
डॉ. अमित मिश्रा ने कहा कि मुख्य अतिथि जिले के अपने हैं और उनके आगमन से जनपद का मान बढ़ा है। समारोह में स्व. केके मिश्रा का परिवार भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम से पूर्व न्यायमूर्ति का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेश उपाध्याय, एमएसीटी कोर्ट के पीठासीन अधिकारी शकीलुर्रहमान खान, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे, महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम, राज कुमार मिश्रा, इंजीनियर अविनाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।