फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Students will receive design training alongside the EV course.

Fatehpur News: ईवी कोर्स के साथ छात्रों को मिलेगा डिजाइनिंग प्रशिक्षण

Thu, 21 May 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Students will receive design training alongside the EV course.
फोटो-07-आईटीआई परिसर में छात्रों को प्रशिक्षण देते ट्रेनर। संवाद
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में टाटा की ओर से छात्रों को इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स और मेकेनिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब ईवी कोर्स कर रहे छात्रों को ईवी डिजाइनिंग का भी प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 84 छात्र शामिल हैं। दो वर्षीय कोर्स पूरा होने पर छात्रों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई परिसर में टाटा की ओर से इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स, मेकेनिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल और आर्टिंगस एडवांस का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षक धनेश चंद्रा ने बताया कि ऑटोमोटिव उद्योग तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए विशेष व्यावहारिक कौशल की जरूरत है। इसी उद्देश्य से छात्रों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेकेनिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल का कोर्स दो वर्ष का है। आर्टिंगस एडवांस इंडस्ट्रियल और इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स का कोर्स एक वर्ष का रखा गया है। वर्तमान में इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स में 40, मेकेनिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल में 24 और आर्टिंगस एडवांस में 20 छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं। दूसरा बैच जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्षीय मेकेनिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल कोर्स के दौरान छात्रों को ईवी डिजाइनिंग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें थ्रीडी ड्राफ्टिंग के माध्यम से डिजाइन तैयार करना सिखाया जाएगा। इसके लिए छात्रों को सीएडी और सिमुलेशन सॉफ्टवेयर की जानकारी दी जाएगी। कोर्स पूरा होने के बाद छात्रों को प्रमाणपत्र के साथ प्लेसमेंट का अवसर भी मिलेगा।

फोटो-07-आईटीआई परिसर में छात्रों को प्रशिक्षण देते ट्रेनर। संवाद

फोटो-07-आईटीआई परिसर में छात्रों को प्रशिक्षण देते ट्रेनर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed