फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Students will get textbooks at the beginning of the new academic session.

Fatehpur News: नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही छात्रों को मिलेंगी पाठ्य पुस्तकें

Sat, 14 Mar 2026 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Students will get textbooks at the beginning of the new academic session.
फोटो-05-महात्मा गांधी कंपोजिट विद्यालय में रखी गई पाठ्य पुस्तिकाएं। संवाद
फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही छात्रों को समय से पाठ्य पुस्तकें और कार्य पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। विभाग की योजना है कि अप्रैल माह में ही सभी छात्रों को किताबें वितरित कर दी जाएं। इसके लिए जिले में अब तक करीब 85 प्रतिशत पुस्तकें मंगाई जा चुकी हैं और उन्हें न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब दो लाख 25 हजार छात्रों के लिए करीब 20 लाख पाठ्य पुस्तकें मंगाई गई हैं। इनमें से अधिकांश किताबें जिले में पहुंच चुकी हैं। शेष पुस्तकों के भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कक्षा एक से चार तक के बच्चों के लिए सात लाख पुस्तकों के सापेक्ष करीब साढ़े छह लाख पुस्तकें आ चुकी हैं। वहीं कक्षा पांच से आठ तक के छात्रों के लिए 10 लाख के सापेक्ष करीब आठ लाख पुस्तकें मंगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगाई गई पुस्तकों में कक्षा तीन की आनंदमय गणित और बांसुरी, कक्षा चार व पांच की संतूर और सीखें गणित, कक्षा छह की महान व्यक्तित्व तथा कक्षा सात की हमारा भूमंडल और अद्भुत संसार समेत अन्य पुस्तकें शामिल हैं।बीएसए भारती त्रिपाठी ने बताया कि नए शिक्षा सत्र में सभी छात्रों को अप्रैल माह में ही पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी। बची हुई किताबें भी जल्द जिले में पहुंच जाएंगी। न्याय पंचायत स्तर से विद्यालयों तक पुस्तकों की आपूर्ति कर समय पर छात्रों में उनका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed