{"_id":"659ae64cbafb20bd8a0e7369","slug":"students-participated-in-scholarship-enthusiasm-test-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-9401-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छात्रवृत्ति जोश परीक्षा में छात्रों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छात्रवृत्ति जोश परीक्षा में छात्रों ने किया प्रतिभाग
Sun, 07 Jan 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में तीसरे चरण की जोश छात्रवृत्ति परीक्षा हुई। परीक्षा में कक्षा आठवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा नवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए प्रतिभाग किया।
पांचवीं के विद्यार्थियों ने छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए फतेहपुर शाका में प्रतिभाग किया। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख नकद व लैपटॉप, द्वितीय स्थान पाने वाले को 51,000 नकद एवं लैपटॉप, तृतीय स्थान पाने वाले को 31,000 एवं लैपटॉप दिया जाएगा। 30 वें स्थान तक सफल छात्रों को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
विद्यालय प्रधानाचार्य राणा संग्राम सिंह भदौरिया ने बताया कि यह छात्रवृत्ति परीक्षा विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने तथा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में उन्हें संबल प्रदान करती है। शाखा प्रमुख सिजो वर्गीस ने कहा कि यह प्रवेश परीक्षा विद्यार्थियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी।